मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

वर्ल्डबुक के माध्यम से विश्व पटल पर अंकित हुआ राजगढ़ का नाम राजगढ़ जिले में उपलब्धियों से भरा कलेक्टर का 01 वर्ष पूरा

















  •  





















राजगढ़ |


 

    वर्ष 2019 जाने को है और वर्ष 2020 के स्वागत हेतु हम आतुर है। वर्ष 2019 राजगढ़ जिले और मध्यप्रदेष के लिए अनेक उपलब्धियों से भरा साल रहा है। मध्यप्रदेष में नवगठित सरकार का इसी माह एक वर्ष पूरा हुआ है जिसमें किसान मजदूरों आमजन के लिए यह वर्ष विषेष सौगातों से भरा रहा है।
    यदि हम राजगढ़ जिले की बात करे राजगढ़ जिले के लिए यह वर्ष गौरव पूर्ण रहा है। राजगढ़ का नाम विश्व पटल पर अंकित हुआ है। मोहनपुरा और कुण्डालिया डेम से इस वर्ष से सिचाई की शुरूआत होने से राजगढ़ जिला विकास और समृद्धि की और बढे़गा जिसका मील का पत्थर वर्ष 2019 रहेगा। कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता का भी 27 दिसम्बर को एक वर्ष पूरा हुआ है। इस दौरान कलेक्टर द्वारा किए गए नवाचारों संवेदनषील प्रषासन एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्यषैली से आमजन में प्रषासन एवं मध्यप्रदेष सरकार के प्रति संतोष और प्रसन्नता  का भाव है। वर्ष 2019जिले में बादल पर पाव है योजना के विश्व पटल पर पहुॅचा इस योजना के द्वारा एक साथ 2400 से अधिक ड्राप आउट छात्राओं को 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा दिलाई गई। इस बात को गिनीज बुक आफ वल्ड रिकार्ड ने स्वीकार किया कि यह पूरे विश्व का सबसे बड़ा कीर्तिमान है।
''बादल पर पाँव है''
    बादल पर पावं है योजना के तहत जिले में 2400 से अधिक इस प्रकार की छात्राए और महिलाऐं चिन्हित की गई जो कि 10 वीं और 12 वीं की पढ़ाई छोड़कर घर बैठ चुकी थी। योजना के तहत इन 2400 छात्राओं और महिलाओं को विषेष कक्षाओं में प्रथक से पढ़ाकर 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा दिलाई जा रही है यह नवाचार गिनीजबुक आफ वर्न्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ है। इसी क्रम में छात्र छात्राओं को स्मार्ट क्लास के माध्यम से उच्च तकनीकी पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए गुरूर्देवों महेष्वरा प्रोजेक्ट चलाकर करीब 100 स्मार्ट क्लासेस तैयार की जा रही है। इन क्लासों में कम्प्यूटरीकृत आनलाइन व्यवस्था के तहत पढ़ाई हो जाएगी।
''सैम फ्री राजगढ़''
    इसी प्रकार सैम फ्री राजगढ़ अभियान के तहत कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता ने एक अभियान चलाया जिसमें जिले में अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जिन को विभिन्न समाज सेवियों अधिकारी कर्मचारियों को पोषित करने के लिए गोद दिया गया। आज केवल तीन माह के प्रयासों से 385 बच्चों में से केवल 19 बच्चों को छोड़कर सभी बच्चों का वजन बढा है और वह सामान्य बच्चों की श्रेणी की और बढ चले है। 19 बच्चे के संबंध में कलेक्टर द्वारा विषेष ध्यान देने की बात कही है। इसमें अभियान की प्रमुख बात यह है कि इसमें कलेक्टर द्वारा स्वयं एक अतिकुपोषित बेटी को गोद लेकर उसके घर जाकर खान पान का जिम्मा लिया और समय समय पर उसकी देख भाल की।
''स्वच्छता सर्वेक्षण 2020''
    स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के संबंध में जब कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता ने राजगढ़ सहित पूरे जिले में 14 षहरों को स्वच्छ बनाने का बीडा उठाया तो इसे एक अभियान के रूप में चलाकर जनता की भागीदारी सुनिष्चित की, अधिकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया। विस्थापित दुकानदारों को स्थापित किया गया। राजगढ़ शहर को पेंटिग एवं वृक्षारोपण कर सजाया। प्राचीन महत्व के स्थानों का जीर्णोध्दार और पुरातात्विक स्थानों को सजाने संवारने का जिम्मा पुरातत्व विभाग को दिया।

''पर्यटन को बढ़ावा''

    पर्यटकों को आकर्षित करने के उददेष्य से जिले के पर्यटन स्थलों मोहनपुरा कुण्डालिया छापीहेडा डेम गाडगंगा नदी और अन्य स्थानों पर कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न निर्माण कार्य प्रस्तावित किए। फसल ऋण माफी योजना में 50 हजार तक के ऋण माफ किए जा चुके है। अब एक लाख रूपये तक के ऋण माफी की तैयारी की जा रही है। इसके पश्चात दो लाख के ऋण माफ किए जाएगे।

''नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथा पर प्रहार''

    कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथा को उन्मूलन करने का बीड़ा उठाया है। उन्होने इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर 8319701835 दिया है। जिस पर पीडि़ता लड़की या परिजन अथवा अन्य व्यक्ति गोपनीय तरीके से सूचना दे सकते है। जिस पर त्वरित एक्षन फोर्स कार्यवाही करेगी। नातरा झगड़ा हास्टल बनाया गया है। अभियान निरन्तर चलेगा।
    कलेक्टर द्वारा राजगढ़ जिले को स्वास्थ्य शिक्षा कृषि सामाजिक न्याय सभी क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं देने के अच्छी पहल की है। उनकी यह पहल वह आगामी वर्ष 2020 में भी परवान चढ़ेगी जिसमें आमजन जिले के नागरिक स्वास्थ्य, प्रषत्र और खुशहाल होंगे।

''वर्ष 2019 में राजगढ़ जिलें में यह हुए प्रमुख कार्य''

    कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता ने पदभार ग्रहण करते ही राजगढ़ को एक उत्कृष्ट जिला बनाने का सकल्प लिया उन्होने एक के बाद एक अभियान और कार्यक्रम चलाए जिससे लोगों को सुविधा मिली और प्रषासनिक काम पूरी दक्षता से हुए।

    ''प्रमुख बिन्दु इस प्रकार है''


  •     कर्जमाफी, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, गणतंत्र दिवस समारोह तथा धनिया मुआवजा वितरण जैसे कार्यो को सफलता पूर्वक अंजाम दिया।

  •      जल प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय जल पुरूस्कार से राजगढ़ जिला सम्मानित किया गया।

  •     मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का राजगढ़ का अभूतपूर्व दौरे का सफल संचालन हुआ।

  •     अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जाग्रति के लिए वृहद रैली का आयोजन किया गया।

  •     लोक सभा निर्वाचन का सफल संचालन मतदाता जागरूकता गतिविधियों का प्रभवी संचालन गरबा करेगे झूम-झूम मतदान की होगी धूम-धूम जैसे कार्यक्रम हुए।

  •     गेहूँ खरीदी के चुनौती पूर्ण कार्यो का सफलता पूर्वक संचालन स्कूलों में प्रवेष उत्सव का आयोजन पल्स पोलियों अभियान का सफल संचालन।

  •    महिला शासक्तिकरण के लिए गाड़ी बुला रही है अभियान का सफल संचालन हुआ।

  •     जालपा माता मंदिर का सौदर्यकरण का कार्य सम्पन्न हुआ।

  •     बेसहारा बच्चों को डाइट में विषेष हास्टल में प्रवेष और उनकी षिक्षा का कार्य प्रारम्भ।

  •     शुद्ध के लिए युद्ध के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई। 

  •     पौधारोपण का कार्यक्रम के तहत जिले को हराभरा किया गया।

  •     सामाजिक सद्भाव के लिए समय समय पर सामाजिक जागरूकता के लिए रैली और जागरूकता अभियान।







भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...