शनिवार, 21 दिसंबर 2019

वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ने से भरण-पोषण में हुई आसानी (खुशियों की दास्तां) -

















  •  





















सीहोर | 


  प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन की राशि दोगुनी कर देने से प्रदेश के गरीब तकबे के लाखों वृद्धजनों को राहत मिली है। वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ने से वृद्धजनों को भरण-पोषण में भी सुविधा हो रही है। जिले के ग्राम जहाजपुरा निवासी श्रीमती डिल्लो बाई वृद्धावस्था पेंशन की राशि 300 रूपए से बढ़ाकर 600 रूपए प्रतिमाह करने के लिए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी ने हम जैसे गरीब और वृद्धजनों के दुख तथा परेशानी को समझते हुए वृद्धावस्था पेंशन की राशि दोगुनी कर दी है। पहले हमें 300 रूपए प्रतिमाह मिलते थे लेकिन अब 600 रूपए प्रतिमाह मिल रहे हैं। पेंशन की राशि मिलने से भरण-पोषण में भी बहुत सुविधा हो गई है। पहले हमें छोटे-छोटे खर्चो के लिए बेटों पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है।





भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...