शनिवार, 14 दिसंबर 2019

युवा आक्रोश रैली के जिला प्रभारी बने राजेन्द्र सिंह (पाल भईया) समर्थकों में खुशी की लहर

युवा आक्रोश रैली के जिला प्रभारी बने राजेन्द्र सिंह (पाल भईया)


समर्थकों में खुशी की लहर


*राजेंद्र कुमार सिंह के समर्थकों ने जगह-जगह माल्यार्पण कर किया स्वागत*


पब्लिक लुक न्यूज़


विनोद सिंह


सिंगरौली।।बैढ़न।। प्रदेश स्तर पर 19 दिसंबर 2019 को होने वाली युवा आक्रोश रैली का सिंगरौली जिलें का प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सदस्य राजेंद्र सिंह पाल को बनाया गया है। राजेंद्र सिंह पाल भाजपा किसान मोर्चा के दो बार प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला महामंत्री किसान मोर्चा रहे, प्रदेश एवं जिला संगठन ने इनकी कार्य कुशलता को देखते कार्यक्रम प्रभारी बनाया है।वहीं कार्यक्रम प्रभारी बनने पर राजेंद्र सिंह पाल का शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों द्वारा पुष्पहारों से स्वागत किया।
कार्यक्रम प्रभारी बनने पर राजेन्द्र सिंह पाल ने प्रदेश संगठन प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद रीति पाठक,विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस, देवसर विधायक सुभाष रामचरित वर्मा,विधायक चितरंगी अमर सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, रामनिवास शाह,शीर्ष कांतदेव सिंह,भाजयुमों जिलाध्यक्ष विनोद चौबे,सिंगरौली मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग बंटी, बैढ़न मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल, विन्ध्यनगर मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पाण्डेय, जयंत मंडल अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष विजया सिंह, सरोज सिंह, सीमा जायसवाल, जिलामंत्री नरेश शाह,जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे सहित भाजपा के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति बहुत आभार प्रकट किया है।


राजेंद्र सिंह के समर्थकों की ओर से विमल कुमार कुशवाहा राजीव वर्मा मिथुन कुशवाहा रमेश कुशवाहा


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...