शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

युवा मोर्चा ने दिखायी ताकत किया युवा आक्रोश आंदोलन।


*युवा आक्रोश रैली से डरी कांग्रेस


सरकार ने लगायी धारा 144


राजेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी युवा आक्रोश आंदोलन*


पब्लिक लुक न्यूज़


सिंगरौली।।बैढ़न।। प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष के निर्देशन पर आज युवा आक्रोश रैली का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में होना था,लेकिन मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा प्रशासन से आधी रात में प्रतिबंधात्मक धारा 144 लागू करा दिया गया।भाजपा कार्यालय सिंगरौली में भाजयुमों के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।वहीं पर पुलिस प्रशासन द्वारा युवा आक्रोश रैली को रोकने का भरपूर प्रयास किया गया जिसके चलते युवाओं को भाजपा कार्यालय के बाहर ही रोककर प्रशासन ने ज्ञापन लिया। 



युवा आक्रोश रैली में भाजपा कार्यालय में आए भाजयुमों जिलाध्यक्ष विनोद चौबे,बैढ़न मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल, युवा आक्रोश रैली प्रभारी राजेंद्र सिंह पाल, जयंत मंडल अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, विन्ध्यनगर मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पाण्डेय,जिलामंत्री लालबाबू बैस सहित हजारों की संख्या में भाजयुमों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।वहीं पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...