गुरुवार, 2 जनवरी 2020

अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी श्री रामलाल रन्‍धावे  को विधि विभाग ने विशेष लोक अभियोजक नियुक्‍त किया


बुरहानपुर (मेहलक़ा अंसारी) जिला अभियोजन अधिकारी, बुरहानपुर में अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री रामलाल रन्‍धावे को मध्‍यप्रदेश शासन विधि और विधायी कार्य विभाग , भोपाल की अधिसूचना क्रमांक फा. क्रमांक 6769/21-ब (दो)/2019, दिनांक 31 दिसंबर 2019 के द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के अधीन अपराधों के जॉच/विचारण हेतु अन्‍यत:  विशेष लोक अभियोजक तथा महिलाओं से संबंधित अन्‍य अपराधों के जॉच / विचारण हेतु विशेष लोक अभियोजक नियुक्‍त किया गया है। अभिजन कार्यालय बुरहानपुर के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अतिरिक्त जिला न्यायालय बुरहानपुर के अधिवक्ताओं ने श्री रामलाल रंधावे की इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । 
                                     
                                 


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...