शनिवार, 4 जनवरी 2020

भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न  


 बड़वाह -भाजपा नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक विवेकानन्द स्कूल परिसर में संपन्न हुई।बैठक के मूल उद्देश्य को जिले से नियुक्त प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुरेश  पाटीदार ने विस्तार से बताते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में 16 जनवरी को जिले में महारैली का आयोजन रखा गया है जिसके लिए मंडल से प्रभारी नियुक्त किये गए है ,रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुचे ।इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव चंद्रकांत गुप्ता,पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाबचंद मंडलोई ,जिला उपाध्यक्ष महीम ठाकुर ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा ,वरिष्ठ पत्रकार विजय जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग ने भी विचार रखे।



वरिष्ठ नेता चंद्रकांत गुप्ता ने कहा कि विपक्षी दल बिना कोई कारण बताए नागरिकता संशोधन बिल पर देश मे भ्रम फैलाकर अराजकता फैलाने का काम कर रहे है।बैठक के प्रारम्भ में भारत माता के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का स्वागत किया ।



इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र पंड्या ,एजाज शेख, पार्षद जिम्मी तोमर ,असलम खान ,रजनी भंडारी,महामंत्री रोमेश विजयवर्गीय,एन.एस. सोलंकी,लक्ष्मीचंद अमेई,दीपक ठाकुर राहुल वर्मा ,दिनेश कोठिया ,विजय वर्मा, संजय जैन,अखिलेश खंडेलवाल ,गोपी सोनी,लखन गड़गौती संजय मुथा,सरिता भदौरिया,शाहिद कुरेशी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक का संचालन सीटू राजपाल ने किया व आभार रवि एरन ने माना।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...