मंगलवार, 21 जनवरी 2020

भाजपा ने फूड जोन के निर्माण का किया विरोध, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अनुचित बताया स्थान  


खिरकिया। नगर परिषद द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान के सामने बनाए जा रहे फूड जोन का भाजपा ने विरोध किया है। मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत के नेतृत्व में भाजपाईयों ने एसडीएम वीपी यादव को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होेने कहा कि खेल मैदान के सामने नगर परिषद द्वारा फूड जोन का निर्माण करायाजाना पूरी तरह औचित्यहीन है। इस निर्माण से नगर के एक मात्र खेल मैदान का मौलिक स्वरूप खो जाएगा। वहीं मुख्य मार्ग की यातायात व्यवस्था बिगडे़गी। भीड़ भाड़ होने से सांई मंदिर आने जाने वाले लोगो को खासकर महिला वर्ग को खासी परेषानी होगी। फूड जोन के कारण छीपाबड़ से खिरकिया की ओर स्कूल कालेज आने वाली छात्राओं को परेषानियों का सामना करना पड़ेगा। षिक्षा विभाग भी फूड जोन का निर्माण नही चाहती है। विद्यालय प्रबंधन ने नपं को कोई एनओसी प्रदान नही की है। वहीं पीडब्ल्यूडी द्वारा अस्थायी निर्माण की एनओसी दी है, जबकि नपं यहां 30 लाख की लागत से पक्का निर्माण कार्य करेगी। भाजपा ने नगर के नागरिको एवं खिलाड़ियों की ओर विरोध करते हुए फूड जोन का अन्य स्थान पर निर्माण कराए जाने की मांग की हे। यदि खेल मैदान के सामने फूड जोन का निर्माण करायाजाता है, तो भाजपा द्वारा विरोध स्वरूप आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, पूर्व नपं अध्यक्ष पूनमचंद गुप्ता, महेन्द्रसिंह खनूजा, सुधीर सोनी, वीरेन्द्र अग्रवाल, सुनील निलोसे, अनिल जैन, संदीप भदौरिया, नितिन गुप्ता, मनोज अमरूते, नर्मदेष मिश्रा, युवराज मीणा, अंकित अवस्थी, बंटी सलूजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...