सोमवार, 13 जनवरी 2020

महिला स्वयं सहायता समूह के ऋण को भी माफ किया जायेगा - गृहमंत्री श्री बच्चन

 
-
बड़वानी | 


 

 

 


 

   प्रदेश के गृहमंत्री श्री बाला बच्चन ने स्वयं सहायता समूह के महासम्मेलन में कहा कि जिस प्रकार से राज्य शासन ने किसानों का ऋण माफ किया है उसी प्रकार से हम महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का भी ऋण माफ करेंगे। साथ ही उन्होने महिलाओं को बताया कि, उन्हें अपनी बैठक करने के लिए सदस्यों से राशि एकत्रित करने की भी जरूरत नहीं,  यह राशि भी उन्हें मैं अपनी निधि से दूंगा।
     बड़वानी जिले के राजपुर मण्डी प्रांगण में सोमवार को प्रदेश के गृहमंत्री एवं राजपुर के विधायक श्री बाला बच्चन ने एक्शन फॉर सोशल एडवांसमेंट (आसा) द्वारा आयोजित स्वयं सहायता समूह महासम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुये उन्हें विश्वास दिलाया कि वे अपने स्वयं सहायता समूह एवं सदस्य महिलाओं के नाम उन्हें दे, जिससे वे अपनी मंत्री निधि से उक्त राशि दे सके।  जिससे महिलाऐं, आर्थिक गतिविधियों के क्षेत्र में और सक्षम बन सके।
    इस दौरान उन्होने उपस्थित महिलाओं को बताया कि सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति बाहुल्य ग्रामो में 25-25 हजार रूपये के बर्तन खरीदने हेतु जिले को 17 करोड़ की राशि दी है। जिससे ग्राम में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमो के दौरान इन बर्तनो का उपयोग किया जा सके। उन्होने बताया कि यदि किसी पिछड़े एवं सामान्य बाहुल्य ग्रामो में भी बर्तन खरीदने हेतु राशि की आवश्यकता है तो वे अपनी स्वेच्छा निधि से समुचित राशि देंगे।
    कार्यक्रम के दौरान आसा संस्था के पदाधिकारियों ने विगत 15 वर्षो में जिले के विभिन्न ग्रामों में महिलाओं के माध्यम से चलाये जा रहे कृषि विकास, जल संरक्षण सहित अन्य गतिविधियों पर तैयार चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे गृहमंत्री ने भी देखा एवं सराह। साथ ही उन्होने श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशंसा पत्र भी देकर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में प्रदेश के गृहमंत्री के साथ-साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री विरेन्द्रसिंह दरबार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री नानेश चौधरी, श्री राजू मालवीय, श्री सचिन जोशी, एसडीएम राजपुर श्री वीरसिंह चौहान सहित आसा संस्था के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में दूर दराज क्षेत्रो से आई महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं उपस्थित थी।




भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...