बुधवार, 22 जनवरी 2020

नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष*।

भगवानपुरा -   इन दिनों भाजपा मैं संगठन चुनाव पूरे देश में चल रहा है ।मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने जा रहा है।  इस कड़ी में दिल्ली के भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। विश्व की सबसे बड़ी  पार्टी भाजपा के सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा चुने गए।कार्यकर्ताओं ने  बताया कि  कई वर्षों से  श्री जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के कई पदों पर रह कर पार्टी को मजबूती प्रदान की है।इसी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष जताया है।  भगवानपुरा के पूर्व विधायक जमनासिंह सोंलकी,भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनारायण गुप्ता, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ सुभाष पवार,जिला मंत्री रंगा डावर , अशोक जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्दरसिंह वास्कले,विजय सोलंकी, रामदास जी ,सजन जी, करतार जी मंगनिया दादा पण्डु जेन ,बिलोरसिह जी ,होशियार जी ,जेबला भाई, रेमाल जी, गोविन्द जी, सीताराम भाई ,रामलाल जी, धुमसिह ,गजरसिग ,सुरेश महाजन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील जाधव, कुलदीप सिंह चौहान, रोहित गुप्ता, रवि योगी, छतरसिह मंडलोई, धर्मेंद्र मंडलोई, प्रकाश खोड़े, दशरथ किराड़े, कमलेश गुप्ता, प्रेमसिंह सिसोदिया, राहुल वर्मा,शांतिलाल खोड़े, हीरू दादा, कान्हा जायसवाल, गणेश कनासे,विक्रम ठाकुर, मंगनिया दादा,दीपक मालवीय, हाउसिलाल चौहान बालू गरासे, राजू ठाकुर, सुभाष चौहान, सुरसिंह जी, महेंद्र मेहता, मनीराम जी, कालू डावर, रगनसिह, राजू मालवीय  सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...