सोमवार, 13 जनवरी 2020

पल्स पोलियो अभियान-‘‘दो बूंद जिदंगी की‘‘ 19 जनवरी 2020 से होगा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ


बुरहानपुर  - पोलियो, अनेक देशों में अब भी एक खतरा बना हुआ है। भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 27 मार्च, 2014 को पोलियो से मुक्त देश घोषित किया जा चुका है। परन्तु भारत के पड़ोसी राष्ट्र पोलियो से ग्रस्त है।  इसलिए सरकार का यह लक्ष्य है कि पोलियो वायरस दोबारा ना आने पाये। इस रोकथाम के लिए उच्च गुणवत्ता के प्रयासों को बनाये रखना है और यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि सभी बच्चे इस खतरनाक रोग से सुरक्षित रहे।
उपरोक्त अभियान जिला कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिले के अन्य विभागों के साथ तालमेल बनाकर इस अभियान को सफल बनायेगे। यह अभियान हर वर्ष चलाया जाता है। जिसमें पांच वर्ष सेे कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दो खुराक दी जाती है। इस अभियान कोे सफल बनाने के लिए महिला बाल विकास विभाग, जिला पंचायत/जनपद पंचायत, जिला परिवहन अधिकारी, राजस्व विभाग, जनसंपर्क विभाग, शिक्षा, वन विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं के सामंजस्य से यह अभियान जिले बुरहानपुर में 19 जनवरी से 21 जनवरी, 2020 तक चलाया जाना है।
पोलियो की दवाई अवश्य पिलाये
कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल ने जिलेवासियों से अपील की है कि सभी आगे आकर इस अभियान को सफल बनाये तथा अपने 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दवाई अवश्य पिलाये एवं बच्चे तथा देश का भविष्य सुरक्षित करने में सहयोग प्रदान करें।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...