शनिवार, 4 जनवरी 2020

सावित्रीबाई फुले की जयंती अजाक्स कार्यालय में मनाई गई।


कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले सहित उपस्थिति सभी सदस्यों द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया....
 हरदा -  अजाक्स व आकाश संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जयंती अजाक्स कार्यालय में मनाई गई।  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई अजाक्स के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले सहित उपस्थिति सभी सदस्यों द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।  रमेश मसकोले ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी उन्होंने विषम परिस्थितियों के बीच अपना पूरा जीवन महिला अधिकारों व महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया उनके द्वारा देश का पहला कन्या विद्यालय खोला गया। जब बे महिलाओं और छात्राओं को स्कूल पढ़ाने जाती थी तो उन पर कीचड़ फेंका जाता था इसलिए मैं घर से एक अतिरिक्त साड़ी थैली में साथ  लेकर जाती थी । सावित्रीबाई  फुले ने अपना पूरा जीवन समाज सुधार नारी उत्थान व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में लगा दिया जिसमें उनको पति महात्मा ज्योतिबा फुले ने उनको भरपूर सहयोग व समर्थन मिला।  जी. आर. चौरसिया ने कहा कि उनके जीवन से समाज के हर वर्ग को सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक संघ की सीमा निराला अजाक्स के  प्रदेश सचिव रामचंद्र सावरे, डॉ.प्रेम नारायण ईवने, सुभाष मास्कोले, बालाराम आहके, चंद्र प्रकाश भलावी, शिक्षक आर.डी. बरकड़े, रामबिलास सावरे सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...