मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

बुरहानपुर में विटनेस हेल्प डेस्क से मिलेगी पीड़ित व गवाहों को सहायता, इंदौर मे लोक अभियोजन मध्य प्रदेश ने कराया विटनेस हेल्प डेस्क एप्लीकेशन प्रशिक्षण

 


  बुरहानपुर-(मेहलका अंसारी)  अधिकांश जब पीड़ित या गवाह न्यायालय में जाते हैं तब उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश लोक अभियोजन विभाग द्वारा पीड़ित एवं गवाहों की सहायता के लिए एक नई पहल विटनेस हेल्प डेस्क की स्थापना कर की गई है। जिससे पीड़ित एवं गवाहों को न्यायालय में चल रहे उनके प्रकरण के संबंध में पूर्ण जानकारी दी जायेगी। इस हेतु मध्य प्रदेश लोक अभियोजन द्वारा विटनेस हेल्प डेस्क सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन लॉच किया गया है। दिनांक 09/02/2020 को विटनेस हेल्प डेस्क प्रशिक्षण का उद्घाटन श्री अनिल वर्मा, प्रिंसीपल रजिस्ट्र्ार, म0प्र0 उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर, श्री सुशील कुमार शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला इंदौर, श्री पुरूषोत्तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक मध्य प्रदेश लोक अभियोजन, द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। 


पीड़ित की सेवा, ईश्वर सेवा है- डीजी शर्मा


                                यह बात उक्त प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए महानिदेशक/संचालक मध्य प्रदेश लोक अभियोजन, श्री पुरूषोत्तम शर्मा जी द्वारा कही गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विटनेस हेल्प डेस्क प्रभारीगण को कहा गया कि न्यायालय में आने वाले पीड़ित एवं गवाहों की सहायता पूर्ण निष्ठा से करें उनका कहना था कि पीड़ित की सेवा, ईश्वर सेवा है। श्री शर्मा ने विटनेस हेल्प डेस्क एप्लीकेशन के महत्व को बताते हुए व्यक्त किया कि यह सुविधा देश में पहली बार मध्य प्रदेश में लागू की गई है और आने वाले समय में यह सम्पूर्ण देश में अपनाई जायेगी ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। यह एप्लीकेशन न सिर्फ गवाह की समस्या का निदान करेगा वरन् हमारे हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा दी जा रही जानकारी से गवाह कितना संतुष्ट है उसका फीडबैक भी लेगा।


                        जिला बुरहानपुर से विटनेस हेल्प डेस्क प्रभारी जितेंद्र जायसवाल इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे उपस्थित हुये एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया । जिला बुरहानपुर मे साक्षी सहायता केंद्र के प्रभारी हेतु संपर्क नंबर 7587610669 जारी किया गया है जिस नंबर पर साक्षी संपर्क कर अपने प्रकरण से संबंधित जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकता है।


 


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...