शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020

ग्राम पातोंडा में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस दीदी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दिया सांकेतिक धरना,,  जिला प्रशासन और सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम*


बुरहानपुर(मेहलक़ा अंसारी) ग्राम पातोंडा में पेयजल टंकी सहित अनेक समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के नेतृत्व में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश की तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत कराकर निर्मित कराई गई पानी की टंकी एवं पाईप लाईन से गांव में पेयजल आपूर्ति करने की बात कही और चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में गांव में टंकी से पेयजल सप्लाय आरंभ नहीं किया जाता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत पातोंडा में नल जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति व्यवस्थित करने के लिए उनके कार्यकाल में पानी टंकी निर्माण तथा घरों तक पेयजल पाईप लाईन बिछाई गई है, पर अब तक इससे पानी की आपूर्ति शुरु नहीं हो पाई है। इसके चलते पेयजल की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। 1 लाख 50 हजार लीटर क्षमता वाली पानी टंकी से पूरे गांव में पानी की आपूर्ति की जाएगी पर अब तक आपूर्ति शुरू न होने से लोग परेशान हैं, क्योंकि जिला प्रशासन और सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही। हमने आज सांकेतिक धरना देकर जल्द से जल्द टंकी से पानी आपूर्ति करने की मांग जिला प्रशासन और सरकार से की है।
निवृत्तमान नगर निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला ने कहा कि भाजपा द्वारा किए गए स्वीकृत कार्यों का कांग्रेस द्वारा भूमिपूजन-लोकार्पण कर श्रेय ले रही है। कांग्रेस सरकार कोई भी कार्य नहीं कर रही है। किसानों का कर्जा आज तक माफ नहीं हो पाया है। अनेक योजनाएं बंद कर दी है और जो योजना आरंभ है उनका हितग्राहियों को लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। पिछले 10 सालों में अर्चना दीदी ने बुरहानपुर विधानसभा का चहुमुखी विकास किया है। उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जनता साक्षी है, लेकिन पिछले देढ़ वर्षाें में बुरहानपुर में किया विकास हुआ, जनता देख रही है। कांग्रेस सरकार सिर्फ अपना विकास कार्य रही है, इन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा की सरकार में विकास का जो सिलसिला आरंभ हुआ था वह आज भी थमा नहीं है। उस दौरान स्वीकृत कार्य आज पूर्ण होकर जमीन पर हो रहे है। लेकिन कांग्रेस की सरकार में विकास का कोई नामो-निशान नहीं है।
वरिष्ठ भाजपा नेता गजानन महाजन ने कहा कि अर्चना दीदी के कार्यकाल में ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से गांव में पानी टंकी का निर्माण शुरू किया गया था। एक वर्ष से अधिक समय पूर्व इसका निर्माण पूरा हो चुका है, पर इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। पानी की आपूर्ति के लिए अनेक स्थानों में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है, पर पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाने से पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन भाजपा सरकार में अर्चना दीदी के कार्यकाल में क्षेत्र में करोड़ों रूपए के विकास कार्य जमीन पर दिखते थे, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस की सरकार में एक रूपया का भी विकास जमीन पर नहीं दिख रहा है। अर्चना दीदी ने सिंचाई के क्षेत्र इतिहास बनाया है। बुरहानपुर में 2003 में सिंचाई रकबा 1710 हेक्टेयर था जो वर्तमान में 23 हजार से अधिक हेक्टेयर हो चुका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मंे अर्चना दीदी ने अनेक कार्य किए है। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में 2008 तक मात्र 15 हायर सेकंडरी स्कूल थे उन्हें बढ़ाकर 42 हायर सेकंडरी स्कूल किए गए। केला फसल पर राहत राशि 2008 तक 13500 रूपए मिलती थी उसे अर्चना दीदी ने अपने कार्यकाल में एक लाख रूपए हेक्टेयर की।
पातोंडा निवासी एवं भाजपा मंडलाध्यक्ष दीपक महाजन ने बताया कि अभी भी ग्रामीण हैंडपंप के सहारे पेयजल की व्यवस्था करते हैं। गांव की जनसंख्या लगभग 6 हजार है। आबादी बढ़ने के साथ पानी की खपत बढ़ गई है। टंकी से पानी आपूर्ति की मांग ग्रामीणों ने तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रही श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) से की थी। अर्चना दीदी ने इस समस्या से निजात दिलाने हेतु पानी की टंकी का निर्माण कराकर गांव में पाईप लाईन बिछवाई गई, पर वर्तमान में कांग्रेस की सरकार और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
श्रीमती चिटनिस के साथ पूर्व जनद पंचायत अध्यक्ष नगीन संयास, भाजपा महामंत्री मुकेश शाह, मनोज महाजन, मनोज भंवरे, रूपेश लिंहानकर, सुरेश सोनी, रामभाउ महाजन, बाबुराव पाटिल, रमेश महाजन, पोपट महाजन, प्रमोद महाले, मुकेश बावस्कर, मुकेश लोंढे, गुलाब मर्दाने, प्रविण घयटे, गणेश महाजन, बाबुलाल महाजन, संजय रणथम्बा, संभाजीराव सगरे, रूद्रेश्वर एंडोले, साहेबराव शंखपाल, योगेश महाजन, उमेश देवस्कर, भूषण पाठक, अमोल भगत, राहुल मराठा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...