गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

सर्व भाषा सेवा सम्मान से मालवी लेखक राजेश भंडारी “बाबू” सम्मानित


इंदौर/दिल्ली । मालवी भाषा की सेवा के लिए सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा मालवी लेखक राजेश भंडारी “बाबू”  को दिल्ली के गाँधी शांति प्रतिस्ठान ,दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर रविवार दिनांक ९ फरवरी,२०२० को विशाल कार्यक्रम में खचाखच भरे हुवे हाल में  "सर्व भाषा सेवा सम्मान ,२०१९  से सम्मानित किया गया | उल्लेखनीय है कि राजेश भंडारी लम्बे समय से मालवी कविताओं और लेख से पाठकों को मालवी भाषा से परिचित करते आ रहे हैं। उनकी एक मालवी  पुस्तक पचरंगो मुकुट भी काफी चर्चित रही | उल्लेखनीय है कि सर्व भाषा ट्रस्ट भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध संस्था है| इस संस्था द्वारा साहित्य, समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने वालों को भी सम्मानित किया जाता है | कार्यक्रम में ट्रस्ट चेयरमैन श्री अशोक लव संयोजक श्री केशव मोहन पांडे,श्रीमती रेणु शाहनवाज हुसेन ,समाजवादी श्री अजित सिंह ने सम्बोथित किया | मुख्य अथिति श्री मार्तंड पूरी जी थे | कार्यक्रम में भिन्न भिन्न भाषाओ में  २४ से अधिक पुस्तकों का विमोचन किया गया |


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...