रविवार, 22 मार्च 2020

31 मार्च तक देश भर में नहीं चलेगी कोई भी ट्रेन.......मालगाड़ी की आवाजाही पर रोक नहीं.....* 


“जनता कर्फ्यू ” में देखें मुम्बई का नजारा, बंद को मिला समर्थन
मुम्बई: महानगर मुम्बई में रविवार को जनता कर्फ्यू को पब्लिक का पूरा सपोर्ट मिला। सुबह से ही लोग घरों के अंदर बंद रहे। सड़कें वीरान रहीं और  अंधेरी बेस्ट में भी सन्नाटा रहा। मुम्बई के गेट आफ इंडिया गेट पर जहां हर रोज हजारों लोग गुजरते हैं वहां आज एक परिंदा भी पर नहीं मार रहा था। एस व्ही रोड़ पर पसरा सन्नाटा, वाहनों की आवाजाही बंद होने से सूनी हुई सड़कें।  सीएसटी स्टेशन पर जहां रोज हजारों लोगों की  आवाजाही होती है बंदी की वजह से छाया सन्नाटा। अंधेरी रेलवे स्टेशन पर अधिकारी सैनिटाइजेशन का काम करवाते नजर आए।  आस्कर पब्लिक स्कूल एरिया भी स्कूलों की छुट्टी की वजह से हुआ वीरान, आर्मी मैन मुस्तैद नजर आए।  मुम्बई महानगर के अधिकारी  मुम्बई में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहे।



 *कोरोनावायरस से मुंबई में एक ६३ वर्षीय मरीज की मौत* 
बता दें कि भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के 60 से ज्यादा नए मामले सामने आने के साथ यह संख्या बढ़कर 324 हो गई है। आज मुंबई के एक प्राईवेट अस्पताल में एक और मरीज की मौत हो गई। वह 63साल का था और कई बीमारियों से ग्रसित था। वह शनिवार रात 11 के आसपास दम तोड़ दिया।
उधर, कोरोनावायरस से इस वक्त सबसे ज्यादा पीड़ित इटली में फंसे 263 भारतीयों को आज वतन वापस लाया गया। इटली से लाए गए 263 यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छावला के ITBP क्वैरंटाइन कैंप ले जाया जाएगा।



कभी न सोने और कभी न रुकने के लिए जानी जाने वाली मायानगरी मुंबई की सड़कें रविवार सुबह ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर वीरान नज़र आ रहीं हैं और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा है। 


मुम्बई से मुईन अख्तर खान की रिपोर्ट


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...