गुरुवार, 12 मार्च 2020

अनुराग वर्मा हरदा के नए कलेक्टर, एस. विश्वनाथन का गुना ट्रांसफर


हरदा ।गुना कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार का बुधवार को तबादला करते हुए प्रदेश शासन में उपसचिव बनाया है। जिले में उनका कार्यकाल एक साल दो महीने का रहा। इधर, शासन ने हरदा कलेक्टर एस. विश्वनाथन को गुना कलेक्टर बनाया है, जिन्हें भी हरदा में एक साल सात महीने का कार्यकाल हुआ है।
 हरदा कलेक्टर एस. विश्वनाथन को गुना भेजा गया है। वे 2008 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। उन्होंने अगस्त 2018 में हरदा कलेक्टर का पदभार संभाला था। इससे पहले  विश्वनाथन एनएचएम में एमडी के पद पर कार्यरत थे। पब्लिक लुक से चर्चा मे बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता सीधे जनता से जुड़े कार्यों को रहेगा। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि के अलावा जिन विभागों से जनता का सीधा वास्ता पड़ता है।
हरदा  में करीब 18 माह पदस्थ रहे कलेक्टर एस. विश्वनाथन का राज्य सरकार ने बुधवार काे हरदा से गुना ट्रांसफर कर दिया। उनके स्थान पर अनुराग वर्मा काे हरदा का नया कलेक्टर बनाया है। वर्मा 2012 बैच के आईएएस हैं। इससे पहले वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव थे। विश्वनाथन 13 अगस्त 2018 काे हरदा में ज्वाइन हुए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पहली बार पिंक पाेलिंग बूथ बनवाए। जिसमें हर स्तर पर महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई। वाेटाें की गिनती में भी यह प्रयोग काे दाेहराया। जिसे मप्र में सराहा गया। फरवरी में यहां की लाेक संस्कृति, खान पान अाैर कला काे लेकर 3 दिनी भुअाणा उत्सव काे विश्वनाथन ने दाेबारा शुरू कराया। यह उत्सव 6 साल से बंद था। इसके अलावा गांवाें में प्रशासनिक तंत्र मजबूत करने के लिए हर गांव से 2-2 महिलाअाें काे चुनकर रेखा सखी क्लब बनाकर नवाचार किया। इस साल समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए दाे महिला स्व सहायता समूहों का चयन किया।
हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...