गुरुवार, 12 मार्च 2020

हरदा मे भाराछासं ने सिंधिया का फूंका पुतला....। दी धमकी हरदा आने पर दिखाएंगे काले झंडे.....


हरदा :- पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भा.ज.पा. में जाने के विरोध स्वरूप भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के विधानसभा अध्यक्ष योगेश चौहान के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सिंधिया का पुतला जलाया गया। सिंधिया ने अपनी राजनीति लालसा  के चलते कांग्रेस पार्टी की 15 बर्षों की कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पानी फेर दिया उनका भाजपा में जाना कार्यकर्ताओं को साथ छलावा है। इसका संगठन पुरजोर विरोध करेगा साथ अगर वो हरदा आएंगे तो संगठन अध्यक्ष योगेश चौहान अपने साथियों को साथ काले झण्डे दिखाएंगे ये लोकतंत्र की हत्या है। अपने स्वार्थ के लिए पूरी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनकी विशवास से खिलवाड़ किया है। संगठन के पुतले दहन के दौरान  भारछस जिला अध्य्क्ष योगानंद राजपूत, धर्मेन्द्र शिन्दे, कृष्णा विश्नाई, मुकेश यादव, मो. सुलेमान, आयुष दुबे, सुरेंद्र दुधे, विनोद माणिक, जीसान खान, आसिफ मंसूरी, विनय मालवीय, आयुष मेहरा, स्यामलाल गंगवाल, गौतम केवट, विक्रम चंदवा, हर्षित चौरे, टोनी सिंह,मधुसूदन सरपंच,भगवानदास रेलवा, अभिषेक केवट एवम सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...