रविवार, 8 मार्च 2020

पत्रकार क्रांति संघ की खकनार एवं शाहपुर की कार्यकारिणी गठित, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्रकारो ने महिलाओं का किया सम्मान।*        

 


 


 


                                                         


 बुरहानपुर- (मेहलका अंसारी) खकनार तहसील एवं शाहपुर नगर परिषद की पत्रकार क्रांति संघ कि वर्ष 2020 की नवीन कार्यकारिणी का गठन संयुक्त रुप एवं सर्वसम्मति से किया गया। सर्वप्रथम पदाधिकारी एवं अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात नवागत पदाधिकारियों की घोषणा सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष उमेश जंगाले ने की जिसमें शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल महाजन, उपाध्यक्ष गणेश गहलोद, सचिव मनोज गवांदे, सह सचिव मनोज भागवतकर एवं खकनार तहसील अध्यक्ष निलेश महाजन, उपाध्यक्ष नारायण चौधरी, सचिव फिरोज तडवी, सह सचिव जगदीश धारवे, की नियुक्ति कि घोषणा की। तत्पश्चात खकनार एवं शाहपुर के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी एवं अतिथियों का संयुक्त रुप से भव्य स्वागत किया।



एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का जिला पदाधिकारियों ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उमेश जंगाले ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार क्रांति संघ द्वारा जिले के पत्रकारो को सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ दिलाने हेतु सदेव प्रयासरत एवं तत्पर रहेंगे। पत्रकारो पर हो रहे हमले और फर्जी कार्यवाई का हमेशा कड़ा विरोध करेंगे। जंगाले ने कहा की यदि हम गलत नही है तो किसी से डरने की जरुरत नही। संरक्षक महेश मावले ने भी अपने विचार रखते हुए कहा की पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण कार्य है पत्रकारो को जहां कहीं भी परेशानी हो वह हमे बताए। हम हर संभव मदद करने हेतु तत्पर है। उपाध्यक्ष संजय दुबे ने भी संक्षिप्त में पत्रकारों को संबोधित कर उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।



कार्यक्रम पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम स्थल के प्रांगण में शादी समारोह के एक कार्य में अपनी सेवाएं दे रही हलवाई कि महिला सहकर्मियों का संघ के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने स्वागत किया। इस दौरान वीरेंद्र तिवारी, मुकेश बुंगाल, प्रमोद अमोदे, कैलाश असेरकर, चंद्रकांत लांडे, बंडू देशमुख, एवं सचिव निलेश महाजन, उपाध्यक्ष अमर दीवाने, कोषाध्यक्ष रितेश बाविस्कर, सह सचिव शकील खान, मोहम्मद अरमान, नेपा अध्यक्ष विनोद मोरे, सलीम आलम, मुजफ्फर अली, मोहम्मद शोहेब, मनिक मगरे सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद थे।



कार्यक्रम का संचालन निलेश महाजन ने किया एवं गणेश सिंह गहलोद ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बडी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...