मंगलवार, 24 मार्च 2020

राज्य शासन ने की इन 4 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना

 


 भोपाल- राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त, नगरपालिका निगम, रीवा श्री सभाजीत यादव को अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उप सचिव, वित्त श्री नीरज कुमार सिंह को कलेक्टर, जिला राजगढ़ और राजगढ़ की वर्तमान कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अर्पित वर्मा को आयुक्त, नगरपालिका निगम, रीवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...