गुरुवार, 19 मार्च 2020

तप, त्याग और सेवा के साथ मनाया गया उमेष मुनि का स्मृति दिवस

  
खिरकिया। जैन श्वेताम्बर आचार्य श्री उमेषमुनि मसा अणु का आठवां पुण्य स्मृति दिवस जप तप, त्याग व सेवा गतिविधियों के साथ मानाया गया। संत विनयमुनि मसा की प्रेरणा से  समायिक व एकासना किए गए। लगभग 60 एकासना व 11 उपवास के साथ अन्य जप तप किए गए। मानव सेवा के लिए अन्नपूर्णा निःशुल्क भोजन केन्द्र पर निराश्रितों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर मधुरमुनि मसा ने कहा कि आचार्य उमेष गुरू का व्यक्ति इतना विषाल था कि उनको संप्रदाय विषेष में न बांधते हुए वे संपूर्ण समाज की धरोहर थे। संयम के सजग प्रहरी थे। उनके जीवन के गुणो को अपने जीवन में आत्मसात करे, उनके लिखे साहित्यो का प्रतिदिन कुछ समय वाचन करने का संकल्प ही उनका सच्चा पूर्ण स्मरण होगा। विनयमुनि मसा ने कहा कि उचित मार्गदर्षन तो गुरू के सानिध्य में ही मिलता हैै। जब तक सही दिषा नही मिलेगी, सही दिषा देने का काम गुरू के द्वारा ही किया जाता है। श्रृद्धा एवं भक्ति के साथ विराट व प्रभावषाली व्यक्तित्व का आचार्य का व्याख्यान किया। व्यक्ति नही उसका चरित्र पूजा जाता है, चरण नही उनके आचरण पूजे जाते है। साहित्य के रूप में वे आज भी हमारे बीच विद्यमान है। अहिंसा सत्य और तप ही संयम का श्रेष्ठ मार्ग है। जिस पर चलकर देवता भी नमन करते है। उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन को संजोए व संवारे, यही सच्चा पुण्य स्मरण होगा। इस अवसर पर चंदन बालिका श्राविका मंडल एवं आगम रांका ने स्तवन के माध्यम से अणु दिवस पर भाव व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री चंदना श्राविका संगठन द्वारा धार्मिक साहित्य पर आधारित ओपन बुक परीक्षा दोप. 1ः30 बजे से 4 बजे तक समता भवन में आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्राविकाओं ने भाग लिया। एकासना के लाभार्थी किरणदेवी इंदरचंद श्रीश्रीमाल परिवार थे। प्रभावना एवं निराश्रितो को भोजन कराने के लाभार्थी अणु मित्र मंडल रहा। एकासना तप करने वाले श्रावक श्राविकाओ की संघ पूजा लाभार्थी परिवार एवं निर्मल विनायक्या परिवार द्वारा की गई।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...