सोमवार, 6 अप्रैल 2020

*आज 6 अप्रैल को नोवेल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन* *जानिएं आज बुरहानपुर जिले में आज कितने लोग आईसोलेशन मे रखें है, कितने संख्या संदिग्ध मरीजो की और पॉजिटीव-निगेटिव नमूनों की संख्या कितनी है ?*  


बुरहानपुर -जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रमसिंह वर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 6/04/2020 को विदेश भ्रमण से आये हुए यात्रियों की संख्या निरंक है। अब तक प्रोगेसिव संख्या 55 है। विदेश भ्रमण से आये हुए यात्रियों की स्क्रीनिंग की संख्या आज निरंक है, प्रोगेसिव स्क्रीनिंग संख्या 55 है, राज्य/अन्य जिलों से आये हुए यात्रियों की संख्या आज 16 तथा प्रोगेसिव संख्या 3402 है, राज्य/अन्य जिलों से आये हुए यात्रियों की स्क्रीनिंग की संख्या 16, अब तक स्क्रीनिंग प्रोगेसिव संख्या 2482, विदेश से आये हुए यात्रियों की संख्या जिन्हें आज क्वारेंटाईन किया गया है वह निरंक है, अब तक प्रोगेसिव होम क्वारेंटाईन 40 है, विदेश से आये हुए यात्रियों का जिनका होम क्वारेंटाईन पूर्ण हो चुका है उनकी संख्या 15 है, हॉस्पिटल आइसोलेशन में आज 1 मरीज भर्ती हुआ है, तथा प्रोगेसिव 8 है, कोरोना वायरस पॉजीटीव केस संख्या निरंक है, अभी तक सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों की जांच संख्या 2482 है तथा संदिग्ध मरीजों की संख्या जिनकी कोविड-19 की जांच के लिए सेंपल लेना है 1 है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...