बुधवार, 15 अप्रैल 2020

बान्द्रा मे अफवाह फैलाने वाले विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत.....विनय दुबे को मिली 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी


मुम्बई । महाराष्ट्र में मंगलवार शाम को बांद्रा स्टेशन के पास बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों को जाने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ को देखकर शासन-प्रशासन के भी होश फाख्ता हो गए। वहीं, इस भीड़ को जुटाने के पीछे अफवाह फैलाने वाले विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में लेने के बाद अब गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
दुबे पर ऐपिडेमिक डिसीज ऐक्ट की धारा 3 और आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505 (2) के तहत कार्रवाई की गई गई है। उसे  स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।


*विनय दुबे को मिली 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी* 
'महापंचायत' के अध्यक्ष विनय दुबे पर ऐपिडेमिक डिसीज ऐक्ट की धारा 3 और आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505 (2) के तहत कार्रवाई की गई गई है। आरोपी विनय दुबे को 21 अप्रैल तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। उसे ऐरोली में नवी मुंबई पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था, जिसके बाद बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि दुबे ने मुंबई के कुर्ला में 18 अप्रैल को प्रवासी मजदूरों को आंदोलन के लिए उकसाया था।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...