बुरहानपुर (मेहलका अंसारी)- राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेहूँ खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अर्चना नागपुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेहूँ खरीदी करने के लिए निर्धारित खरीदी केन्द्र बनाये गये है। इस प्रक्रिया में जिन कृषकों को एस.एम.एस प्राप्त हुआ है उन्हीं कृषकों से खरीदी की जा रही है।
समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की जाने वाली संस्थाएं जिसमें सेवा सहकारी संस्था मर्यादित एमागिर्द खरीदी केन्द्र बुरहानपुर मण्डी, सहकारी विपणन संस्था बुरहानपुर खरीदी केन्द्र बुरहानपुर मण्डी, वृत्त सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोनी खरीदी केन्द्र लोनी समिति, अ.जा.सेवा सहकारी समिति मर्यादित तुकईथड़ खरीदी केन्द्र तुकईथड़ मण्डी, अ.जा. सेवा सहकारी समिति मर्यादित धुलकोट खरीदी केन्द्र बोरी, अ.जा.सेवा सहकारी समिति मर्यादित सीवल खरीदी केन्द्र सीवल समिति निर्धारित है। इन केन्द्रों पर एस.एम.एस.प्राप्त किसानों से गेहूँ खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अर्चना नागपुरे ने बताया कि खरीदी केन्द्रों पर सेनेटाईज्ड और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।