रविवार, 19 अप्रैल 2020

ग्रेन बैंक हेतु 273 क्विंटल गेहूं की सहायता प्राप्त                 

               


बुरहानपुर(मेहलक़ा अंसारी) कलेक्टर कार्यालय कलेक्टर बुरहानपुर में लाक डाउन के संबंध में विचार विमर्श हेतु आज बैठक में क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की पहल पर ग्रेन बैंक की स्थापना की गई है। जिसमें 16 दानदाताओं से 273 क्विंटल गेहूं की सहायता देने की घोषणा हुई है। दानदाताओं में सर्वश्री सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना दीदी, नेपानगर की विधायिका श्रीमती सुमित्रा कसडेकर, मध्य प्रदेश राज्य पावर लूम बुनकर सहकारी संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटिल तथा जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी से 125 क्विंटल गेहूं (प्रत्येक दानदाता ने 25 क्विंटल गेहूं के मान से) बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने बुरहानपुर क्षेत्र के लिए 25 क्विंटल एवं शाहपुर क्षेत्र के लिए 25 क्विंटल इस प्रकार कुल 50 क्विंटल गेहूं, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला ने 21 क्विंटल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश पाटीदार ने 15 क्विंटल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं पूर्व विधायक रामदास शिवहरे ने 11-11 क्विंटल गेहूं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजू पाटीदार एवं मोमिन जमाअत बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने 10-10 क्विंटल गेहूं, पूर्व महापौर अनिल भोसले, भाजपा जिला महामंत्री मनोज भीमसेन लधवे, बसपा अध्यक्ष सुनील नायके तथा बुरहानपुर के विधायक के निज सचिव संजय सिंह गहलोत ने 5-5 क्विंटल गेहूं की सहायता की है ।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...