बुरहानपुर- (मेहलका अंसारी) कलेक्टर एवं मजिस्टेªट श्री राजेश कुमार कौल ने कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने हेतु बुरहानपुर जिले के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के बिना अनुमति के अवकाश व मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर ने बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ अधिकारी व कर्मचारी खण्डवा से अपडाउन करते है।
वर्तमान में लॉकडाउन होने के कारण जिले की सीमा से बाहर आना-जाना प्रतिबंधित किया गया है। यदि इसके बावजूद भी यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी द्वारा सीमा से अपडाउन किया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने निवास पर रहकर महत्वपूर्ण शासकीय कार्य का संपादन करेंगे साथ ही निरंतर इस कार्यालय के संपर्क में बने रहेंगे।
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020
कलेक्टर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बिना अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय छोडने पर लगाया प्रतिबंध
भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...
-
बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जिले को पूर्णतः लॉकडाउन/कर्फ्यू घोषित किया गया है। इसके मद्दे...
-
छतरपुर- कुल्हाडी मार कर अस्थिभंग करने के मामले में कोर्ट ने फैसला दिया। बिजावर अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को दो साल की कठोर कैद क...
-
बुरहानपुर (मेहलका अंसारी) शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हजरत सय्यद इकराम उल्लाह बुखारी ने वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में कहा ...