शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

कोई भूखा नहीं रहे, इसलिए सरपंच ने शुरू कर दिया जनता किचन


बुरहानपुर। ग्राम बहादरपुर के सरपंच प्रवीण शहाणे ने लॉक डाउन में जरूरतमंदो को भोजन करवाने के लिए जनता किचन की शुरूआत की है। कोई भूखा नहीं रहे इसलिए सरपंच ने जनता किचन की शुरूआत की है। इस कार्य में पूरे गांव का सहयोग मिल रहा है। जनता किचन इंदिरा नगर के ईजीएस स्कूल में शुरू किया गया है। यहां पर हर दिन सुबह और शाम 100-100 पैकेट भोजन तैयार किया जा रहा है। सरपंच सहित ग्रामीण जरूरतमंदो तक पहुंच रहे हैं और भोजन के पैकेट वितरित कर रहे हैं। 

सरपंच प्रवीण शहाणे ने बताया बहादरपुर महाराष्ट्र की सीमा पर है। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद हर दिन सैकड़ो लोग पैदल बुरहानपुर आ रहे हैं। ये सभी लोग काम या अन्य सिलसिले में महाराष्ट्र में थे। लोनी चेक पोस्ट होते हुए बहादरपुर से होते हुए बुरहानपुर जा रहे हैं। इनमें अन्य जिलो के लोग भी शामिल होते हैं। भूखे, प्यासे पैदल आ रहे हैं। इन लोगों को रोककर भोजन करवा रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन ने बहादरपुर छात्रावास में लोगों को रूकवाया जा रहा है। यहां भी भोजन के पैकेट भिजवाए जा रहे हैं। 

पूरे लॉक डाउन में करेंगे सेवा

सरपंच प्रवीण शहाणे ने बताया पूरे गांव के सहयोग से जनता किचन की शुरूआत की है। भोजन तैयार करने के लिए ग्रामीण दान कर रहे हैं। अनाज सहित अन्य जरूरी सामग्री जनता किचन में भिजवा रहे हैं। किचन में भोजन पकाने के लिए सहायता कर रहे हैं। इस पूरे काम के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। सेनेटाईजर का उपयोग किया जा रहा है। मुंह पर मास्क लगाकर काम कर रहे हैं। पूरे लॉक डाउन के दौरान जनता किचन का संचालन करेंगे। किसी को भी भूखा नहीं रहने देगे। 

जगह-जगह से मिल रही सूचनाएं

जनता किचन शुरू करने के साथ ही सरपंच और अन्य लोगों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए है। लोगों को भी जरूरतमंद दिखता है तो कोई ना कोई फोन करके सूचना दे देता है। सेवा में जुटे लोग जरूरमंदो तक पहुंच जाते हैं।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...