बुरहानपुर/भोपाल (मेहलक़ा अंसारी) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध सिने अभिनेता इरफान खान (53) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर है। यह सत्य जानते हुए भी हर व्यक्ति के असमय निधन पर अत्यंत दुख होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभिनाश शब्द की असली परिभाषा देने वाले अभिनेता इरफान खान के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि। आगे उन्होंने लिखा है कि वे अपने उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से आप सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि। उल्लेखनीय है कि सिने अभिनेता इरफान खान का आज दोपहर 12:00 बजे कैंसर से निधन हो गया है उनका अंतिम क्रिया कर्म शाम 5:00 बजे निर्धारित होना बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी माता जी का भी 5 दिन पूर्व शनिवार को निधन हो गया था।
भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर
बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...
-
बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जिले को पूर्णतः लॉकडाउन/कर्फ्यू घोषित किया गया है। इसके मद्दे...
-
छतरपुर- कुल्हाडी मार कर अस्थिभंग करने के मामले में कोर्ट ने फैसला दिया। बिजावर अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को दो साल की कठोर कैद क...
-
बुरहानपुर (मेहलका अंसारी) शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के पेश इमाम हजरत सय्यद इकराम उल्लाह बुखारी ने वर्तमान परिस्थितियों के संदर्भ में कहा ...