मंगलवार, 31 मार्च 2020

नगर निगम के कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों ने राहत कोष में 2 लाख 25 हजार 271 रूपए दिए* - निगम के 209 अधिकारी-कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन


बुरहानपुर। नगर पालिक निगम बुरहानपुर के कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों ने कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए अपने एक दिन का वेतन राहत कोष में देने की स्वीकृति दी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त बीडी भुमरकर ने बताया की नगर निगम के 209 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन राशी 2 लाख 25 हजार 271 रूपए जिला कलेक्टर राजेश कौल को सौंपी जाएगी। 


*पूर्व नेता प्रतिपक्ष व उपनेता ने दिया मानदेय*


नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अकील औलिया ने एक माह का मानदेय 6 हजार रूपए और उपनेता अमर यादव ने दो माह का मानदेय राशि12 हजार रूपए देने की घोषणा की है। यह राशि कोरोना वायरस राहत कोष के लिए आयुक्त बीडी भूमरकर के माध्यम से जिला कलेक्टर राजेश कौल को जमा कराई जाएगी। 


बुरहानपुर के थोक सब्जी व्यापारी हाजी मोहम्मद हनीफ चौधरी ने घोषणा करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा गरीबों को वितरीत किए जा रहे भोजन बनाने हेतू 5 किलो लहसून निशुल्क दिया जाएगा।
*उपरोक्त जानकारी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संतोष जायसवाल ने दी।*


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...