गुरुवार, 23 अप्रैल 2020

नगर पालिका निगम बुरहानपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों व पूर्व पार्षदों द्वारा सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा


बुरहानपुर  (मेहलका अंसारी)- कोरोना वैेश्विक महामारी (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए बुरहानपुर जिले में निरंतर कार्य किये जा रहे है। इस संकट की घड़ी में जिले के शासकीय व अर्द्धशासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहायता राशि जमा करवाई जा रही है।
      इसी तारतम्य में नगर पालिका निगम बुरहानपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों के माह मार्च पेड अप्रैल, 2020 के वेतन से एक दिवस की राशि 229760/-रूपये तथा पूर्व पार्षदों की स्वेच्छानुदान उनके शेष मानदेय से राशि 80000/- रूपये इस प्रकार कुल राशि 309760/-कटौती कर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बुरहानपुर को अंतरण की गई है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...