शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020

राजनीतिक दबाव के चलते सैकड़ो कर्फ्यू पास जारी होने एवं आम जनता से भेदभाव करने का आरोप लगाया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने*  


बुरहानपुर (मेहलका अंसारी) जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने राजनीतिक दबाव के चलते सैकड़ों कर्फ्यू पास जारी करने और जनता से भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए एक पत्र कलेक्टर बुरहानपुर को प्रेषित करते हुए इसकी प्रतिलिपि मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली की अंतरिम अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष श्री कमलनाथ एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण यादव को प्रेषित की गई है । जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि  पूरे देश मे लॉक डाउन और कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है । प्रधानमंत्री से लेकर सभी मुख्यमंत्री,कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अरुण यादव आम जनता को घर मे रहने की अपीलें कर रहे हैं , वहीं बुरहानपुर में इसका खुला उल्लंघन हो रहा है । जहां एक ओर पूरे जिले के आम नागरिक घर मे बैठे हैं,घर से निकलने पर उन्हें पीटा जा रहा है,वही दूसरी तरफ पूरे शहर की गली गली में भाजपाई ओर संघ के कार्यकर्ता खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। प्रशासन उनसे सवाल तक नही कर रही कि वे किस काम से घूम रहे है ? इसका मतलब ये है कि शासन होने का भरपूर लाभ इन्हें प्रदान किया जा रहा है।आम जनता अगर अस्पताल, मेडिकल,सब्जी,फ्रूट या खाने पीने की वस्तुएँ लेने भी निकल रहे है तो प्रशासन उन पर सख्ती से पेश आ रहा है।और नेताओं के पीछे पीछे घूम कर उन की दुकानदारी जमाने मे मदद कर रहे है।
एक ओर किसानों के साल भर की मेहनत फसल तैय्यार खड़ी है,उन्हें खेत मे जाने नही दिया जा रहा,उनकी फसलों को मंडी लाने से रोका जा रहा है।
केले की फसल जो मात्र 5-6 दिन में खराब हो जाती है,उसे भी बेचने नही दिया जा रहा है।
पावरलूम बुनकर मजदूरों को एडवांस मजदूरी की बात इसलिए नही की जा रही कि भीड़ होगी,भले वे भूखे मर जाये,दूध वालो का ,सब्जी वालो का समय भी तय है,किन्तु इन भाजपाइयो का ही कोई समय तय नही है ये जब चाहे जहाँ चाहे जा सकते है।ये लोग अपने ही मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के आदेशों का भी पालन नही कर रहे हैं। और प्रशासन की नजर में इनका शहर में घूमना लॉक डाउन की श्रेणी में नही आता ।
आम जनता जूते ,डंडे  खाये ओर भाजपाई इस मुसीबत की घड़ी में भी राजनीति से बाज नही आये।
पता चला है कि प्रशासन द्वारा इन भाजपाइयो औेर संघ कार्यकर्ताओ को सैकड़ो की संख्या में पास वितरित किये गए है।
इतने सारे लोगो के सड़क पर उतरने से प्रशासन भी इनका तो कुछ नही बिगाड़ पा रही,इसीलिए अपनी पूरी भड़ास आम नागरीक पर हाथ साफ कर रही है,।
एक ओर रामनवमी जैसे त्योहार पर भी किसी को भी घर से निकलने की मंदिरों में जाने की इजाजत नही मिली,जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिदे बन्द थी,लोगो ने घर मे पड़ी,ओर हिन्दू भाईओ ने घर मे पूजा करना स्वीकार किया,किन्तु ऐसी घड़ी में भी भाजपा नेता दुकानदारी से बाज नही आये,पूर्व महापौर अनिल भोसले इत्यादि नेता अपना मोहल्ला छोड़ कर लालबाग़ राम मंदिर तक गए,ओर लॉक डाउन के नियम को तोडा, फिर भी प्रशासन ने कुछ नही किया। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष श्रेया रघुवंशी कलेक्टर बुरहानपुर से निवेदन किया है कि, जिले के सभी लोगो से समान व्यवहार किये जायें,जारी पासो को तुरंत निरस्त किये जाए।
अन्यथा आम जनता से भी प्रशासन को किसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नही होकर उन पर सख्ती ना बरती  जाए।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...