बुधवार, 29 अप्रैल 2020

ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा- मैं बर्बाद हो गया...


दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है. खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है.
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है. बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी ।


भारतीय सिनेमा को आज दोहरा झटका लगा है। कल यानी 29 अप्रेल के इरफ़ान खान इस दुनिया को छोड़कर चले गए और आज ऋषि कपूर का निधन हो गया। 67 साल की उम्र में ऋषि ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि  कपूर की तबीयत कुछ दिन से ख़राब चल रही थी, लेकिन कल उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रह थी। उनके भाई रणधीर कपूर ने बयान जारी कर कहा था कि ऋषि ठीक हो जाएंगे, लेकिन आज खबर आई की एक्टर हमारे बीच नहीं रहे।
महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के दी। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!'। अमिताभ के इस ट्वीट के बाद लोग शॉक्ड रह गए हैं। लोगों के यकीन नहीं हो रहा है कि अचानक ऐसा कैसे हो सकता है। कुछ लोग साल 2020 को कोस रहे हैं, तो कुछ ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


ऋषि कपूर और इरफान खान का एक दिन के अंतराल पर निधन कई मायनों में एक अजीब संयोग ही है। दोनों दिग्गज अभिनेताओं की मौत कैंसर की वजह से हुई है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि ऋषि  कपूर और इरफान खान दोनों को कैंसर हुआ था और साल 2018 में विदेश जाकर इसका इलाज करवाया था। ऋषि कपूर जहां अमेरिका के न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवा कर साल 2019 के सितंबर में इंडिया लौटे थे, वहीं लंदन से इलाज करवा कर इरफान खान फरवरी 2019 में भारत आए थे। इसके बाद ही उन्होंने अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग की थी। 


कैंसर के इलाज के बाद भी ये संयोग ही था कि साल 2019 में इलाज के बाद दोनों इंडिया वापस आए थे और आज यह  ऐसी विडंबना रही कि महज 24 घंटे के भीतर ही दोनों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के दौरान न्यूयॉर्क में करीब 11 महीने तक रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर भी साथ थीं।


 


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...