हरदा 1 मई 2020/लॉकडाऊन के कारण अपने घरों को लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को सकुशल घर पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश शासन निरंतर प्रयासरत है। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा बसों की व्यवास्था के श्रमिकों को उनके गृह राज्य एवं जिलों में भेजा जा रहा है। गुरुवार रात 7 बसों द्वारा 186 प्रवासी मज़दूरों को रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 बस मध्यप्रदेश के मज़दूरों को लेकर रीवा भेजी गई, वहीं 6 बसें उत्तरप्रदेश के प्रवासी मज़दूरों को लेकर रीवा रवाना हुई। सभी मज़दूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। 4 बसें हरदा से एवं 3 बसें खिरकिया से भेजी गई।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रवासी मज़दूरों के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे पूर्व 25 अप्रैल को 147, 28 अप्रैल को 58 एवं 29 अप्रैल को देर रात 362 श्रमिकों को बस द्वारा भेजा गया था।
हरदा से मुईन अख्तर खान
शुक्रवार, 1 मई 2020
7 बसों से 186 श्रमिक रवाना जिला प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है व्यवस्था
बुरहानपुर जिले में कोरोना को लेकर जिला स्तरीय क्राईसिस मैनेजमेंट बैठक में लिए निर्णय महाराष्ट्र राज्य से आने वाले यात्रीगणों को मेडिकल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य, वैवाहिक कार्यक्रमों में केवल 100 सदस्यों को की होगी अनुमति, शव यात्रा में 30 लोगों को जाने की रहेंगी अनुमति,
बुरहानपुर- मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सीमावर्ती जिलों एवं ऐसे जिले जहां पर कोविड-19 के बढ़ते हुए केसेस नजर आ रहे है, में क्र...

