शनिवार, 30 मई 2020

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से कोरोना वारियर्स का किया गया सम्मान*


बुरहानपुर (मेहलका अंसारी) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन प्रदेश महामंत्री श्री सुहास भगत के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सनव्वर पटेल के आदेश अनुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वधान में पूरे विश्व में फैली कोरोना बीमारी से लड़ रहे हमारे कोरोना योद्धा जैसे पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, वार्ड बॉय नगर निगम अधिकारी जोकि इन महामारी के समय में हमारी सेवाओं में व्यस्त है उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया उनके सराहनीय कार्य बधाई दी इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बुरहानपुर मनोज लध्वे, भाजपा अल्पसख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हिदायत उल्लाह, भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अता उल्ला खान, भाजपा जिला मंत्री इमरान साहब, अल्पसंखयक युवा नेता समीर हिदायत उल्ला उपस्थित रहे ।



भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...