शनिवार, 2 मई 2020

देवास जिले में 11 मरीज स्वस्थ होकर पहुंचे घर

 


 


 

भोपाल-  प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित मरीजों के स्वस्थ्य होकर घर लौटने की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में देवास जिले के 11 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं  इन पॉजीटिव मरीजों का उपचार अमलतास अस्पताल में चल रहा था। इनमें से तीन मरीजो की दूसरी एवं तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। साथ ही अन्य 03 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें भी डिस्चार्ज किया गया। 


एक मई तक स्वस्थ होकर घर लौट रहे व्यक्तियों ने  डॉक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया। सिविल सर्जन डॉ. अतुल बिड़वई एवं चेयरमैन श्री मयंक राज सिंह भदौरिया ने घर लौटे सभी से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और अपने परिचितो को भी कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...