शुक्रवार, 22 मई 2020

हम होंगे कामयाब - एक अभिनव पहल अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार मुकेश दरबार ने बनाया विडियो एल्बम

बुरहानपुर(मेहलका अंसारी) जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर तथा नेपानगर जाग्रति कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ के नाम से विडियों एल्बम बनाया गया है। जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने इसके मुख्य उद्देश्य को बताया है,कि हमें कोरोना के खिलाफ लड़ना हैं एवं लोगो के मन में सकारात्मक भावना पैदा करते हुये आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना हैं। इस विडियो में जिला कलेक्टर सहित जिला न्यायाधीश श्री विरेन्द्र सिंह पाटीदार, पुलिस अधीक्षक श्री भागवत सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीयों ने सहभागिता करते हुये इस अभिनव पहल में अपनी भूमिका निभाई है। 4 मिनट 22 सैकण्ड के इस विडियों में मुख्य बात यह हैं कि जिले में घोषित लॉकडाउन/कर्फ्यू की स्थिति में भी अधिकारीयों द्वारा स्वयं अपने कार्यक्षेत्र में रहकर खुद से ही विडियों बनाया हैं। विडियों की परिकल्पना व निर्देशन मुकेश दरबार ने किया हैं।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...