शुक्रवार, 5 जून 2020

अगर पर्यावरण को बचाना है, तो पहली शर्त है पेड़ लगाओ... विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिया संदेश - अरविन्द सारण


हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल विश्व_पर्यावरण_दिवस पर सुभाष मंच द्वारा 'नदी बचाओ समृद्धि लाओ' कार्यक्रम के अंतर्गत हरदा के कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विचार साझा किया। हमारे मनीषियों ने कहा है कि प्रकृति का दोहन करो, शोषण नहीं। पेड़ में फल लगे हों, तो उसे तोड़ लो, यह दोहन है; लेकिन पेड़ ही काट दो, तो यह शोषण है। आज अगर पर्यावरण को बचाना है, तो पहली शर्त है पेड़ लगाओ। जब बरसात होती है, तो एक पेड़ हजारों लीटर जल जड़ों से खींचकर पानी को संचित रखता है। गर्मियों में वही पानी बूंद-बूंदकर निकलता है और पेड़ों व कई बार नदियों को भी जीवन देता है। पेड़ पानी बचायेगा, बारिश लायेगा, धरती का तापमान कम करेगा, ग्लोबल वॉर्मिंग रोकेगा। यह भी हम सब जानते हैं कि पेड़ है तो आक्सीजन है। पेड़ हम सबको जिंदगी देगा और पेड़ हैं तो नदियां हैं। इसलिए पौधे अवश्य लगाइये। आज प्रदेश की नर्मदा, गोमती, देदली आदि नदियों के किनारे 1.85 लाख पौधे लगाये जायेंगे; खंडवा में 50 हजार, होशंगाबाद में 12 हजार, देवास में 5 हजार और तवाकी नहरों के किनारों पर भी वृक्षारोपण होगा। शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियां चलाने वाली सुभाष मंच संस्था अब तक हरदा में 10 लाख पौधे लगा चुकी है। मैं इनके पर्यावरण के साथ-साथ नदियों तथा पृथ्वी को बचाने के इस पुनीत प्रयास के लिए सुभाष मंच का शिवराज सिंह चौहान ने अभिनंदन किया वीडियोस कांफ्रेंसिंग संवाद के दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा माननीय एसपी मनीष अग्रवाल माननीय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर मुकाती भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा अरविंद सारण प्रेमनारायण लेगा देवी सिंह सांखला शंकर लाल पटेल सहित खंडवा हरदा देवास सीहोर होशंगाबाद पांचो जिला के 30 किसान सम्मिलित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा नेता अरविंद सारण ने दी है। हरदा से मुईन अख्तर खान


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...