गुरुवार, 4 जून 2020

बुरहानपुर जिले में कंटेनमेंट एरिया के क्षेत्र को छोड़कर कलेक्टर ने स्टेशनरी (बुक्स स्टोर्स)दुकाने को खोलने की दी छूट

बुरहानपुर (मेहलका अंसारी) बुरहानपुर शहर की नगर पालिका निगम सीमा क्षेत्र एवं ग्राम जैनाबाद, मोहम्मदपुरा व एमागिर्द सीमाक्षेत्र के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन आगामी आदेश तक लगाया गया है। जिले में शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ऑनलाईन पढ़ाई चालू रखने एवं आगामी दिनों में शिक्षा गतिविधि के संचालन को दृष्टिगत रखते हुए जिले में छात्र-छात्राओं का कापी, पुस्तकें व अन्य शिक्षा संबंधी स्टेशनरी की आवश्यक आपूर्ति करने हेतु बुरहानपुर शहर के कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर शेष स्टेशनरी (बुक्स स्टोर्स) दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देशित किया है कि, निम्नांकित निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। 1. कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसें- मास्क/फेसकवर पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग दो गज की दूरी आदि का पालन करना अनिवार्य होगा। 2. कंटेनमेंट क्षेत्र में गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। 3. दुकान प्रतिष्ठान के सामने नियत दूरी के गोले स्थल पर आईल पेंट के माध्यम से बनाकर मार्किंग करना होगा। 4. दुकान प्रतिष्ठान में 5 व्यक्तियों से अधिक ग्राहक नहीं होगें। 5. बिना मास्क/फेसकवर व्यक्तियों, ग्राहकों को सामग्री विक्रय नहीं करेंगे। 6. सभी दुकान/प्रतिष्ठान में मास्क/फेसकवर रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने निर्देश दिये है कि यदि कोई उपरोक्त आदेश का उल्लघंन करता पाया जाता है, तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत अभियोजन की कार्यवाही की जायेगी। ये आदेश तत्काल से प्रभावशील हो गया है। आदेश का उल्लघंन धरा 188 की भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा। *सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने जिला प्रशासन की पहल पर संतोष व्यक्त किया* क्षेत्रीय सांसद एवं भाग्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने जिला प्रशासन द्वारा स्टेशनरी एवं किताबों की अनुमति दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं जिला प्रशासन के निर्णय पर भी मैं संतोष व्यक्त करता हूं। सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने जनता से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने, तथा हमेशा साबुन से हाथ धोने की अपील की। उल्लेखनीय है कि सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने बुरहानपुर के जिला कलेक्टर को गत दिवस चार अलग-अलग मांग पत्र पेश कर उनसे छूट देने का आग्रह किया था। जिसे कलेक्टर बुरहानपुर में स्वीकार कर आज का आदेश जारी किया है। कलेक्टर बुरहानपुर के आदेश के इस आदेश के जारी होने से व्यवसायिक गतिविधियों को बल मिलेगा और निश्चय ही बुरहानपुर की जनता को इससे लाभ प्राप्त होगा।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...