शुक्रवार, 5 जून 2020

मोदी सरकार 2.0 का पहला साल, पूर्व मंत्री चिटनीस ने गिनाईं उपलब्धियां* *कहा मोदीजी ने ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा


बुरहानपुर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार 2.0 का पहला साल ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा। तीन तलाक पर कानून बनाना, धारा 370 को हटना, लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्य बनाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, नागरिक कानून में संशोधन आदि को मोदी सरकार की उपलब्धि बताया। यह बात भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहीं। श्रीमती चिटनीस ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक साल में बड़े फैसले मोदी सरकार ने लिए। उन्होंने कहा मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले साल में बहुत डिसाइसिव फैसले लिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए को निरस्त किया गया यह प्रधानमंत्री जी की इच्छा शक्ति का नतीजा था। भारत के 100 से ज्यादा कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं हो रहे थे, अब भारत सरकार की योजनाओं के फायदे सीधे वहां की आम जनता को मिल रहे है। श्रीमती चिटनीस ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने फैसला लिया और इस फैसले के कारण आज सीएए लागू हुआ और अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला।Ó हमारे जीवन में एक सपना था, जो सदियों पुराना था अयोध्या में हमारे आराध्य भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण। जिसका कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो चुका है। मोदी सरकार ने 1.70 लाख करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज दिया गया। उसके माध्यम से 80 करोड़ लोगों के राशन की व्यवस्था की गई। साथ ही लोगों के खाते में सरकार ने पैसे डाले। श्रीमती चिटनीस ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रूपये का आत्मनिर्भर भारत पैकेज दिया गया। इस पैकेज के जरिए लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कोरोना योद्धा (पत्रकारों) को सुरक्षा कीट भेट की। जिसमें फेस मास्क, सेंनेटाईजर प्रदान किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे, मण्डल अध्यक्ष विनोद पाटील, नितीन महाजन, संभाजी सगरे, विपुल कानूगो, रूद्रेश्वर एण्डोले, किशोर कामठे आदि मौजूद थे। *विश्व पर्यावरण दिवस पर बांटे पौधे* मोदी सरकार 2.0 के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता के पश्चात पत्रकारों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस द्वारा पौधों का वितरण किया गया।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...