रविवार, 12 जुलाई 2020

बुरहानपुर के डॉक्टर शकील अहमद अंसारी के शोध पत्र का संकलन के रूप में दिल्ली से प्रकाशन


बुरहानपुर(मेहलक़ा अंसारी) डॉ जाकिर हुसैन इंस्टिट्यूट बुरहानपुर में बी एड प्रभारी और अयूब अंसारी हायर सेकेंडरी स्कूल बुरहानपुर के मानद प्राचार्य डॉक्टर शकील अहमद अंसारी ने बताया कि श्रीमती उर्मिला खरपू के संपादन में एवं नवीन तेकाम के उप संपादन में " *उच्च शिक्षा में भाषाई सुधार (आवश्यकता एवं संभावनाएं)* शीर्षक से हिंदी भाषा में 13 शोधकर्ताओं के अलग-अलग शोध पत्रों के विषय को सम्मिलित करते हुए एक पुस्तक का प्रकाशन अजय बुक सर्विस दिल्ली के द्वारा किया गया है। डॉक्टर शकील अहमद अंसारी ने बताया कि उनके द्वारा लिखे गए शोध पत्र *स्कूली शिक्षा की भाषाई सुधार में भूमिका* को भी इस पुस्तक में छठे स्थान पर प्रकाशित किया गया है। इस पुस्तक का मूल्य 1175 है। 13 शोधकर्ताओं के साथ बुरहानपुर के लेखक को मान सम्मान देना गौरव की बात है। इस प्रकाशन पर मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत एवं प्रबंध कारिणी समिति एवं कार्य संचालन समिति के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने तथा डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन कॉलेज बुरहानपुर के मुख्य संचालक काईद इस्माइल भाई एवं समस्त स्टाफ में हर्ष व्यक्त करते हुए डॉक्टर शकील अहमद अंसारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...