मंगलवार, 4 अगस्त 2020

वाल्मीकि संगठन सहित समाजसेवियों और पत्रकारों ने दी स्वर्गीय रईस अंसारी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

 


बुरहानपुर (मेहलका अंसारी) नगर पालिक निगम बुरहानपुर के राजस्व निरीक्षक स्वर्गीय रईस अंसारी के निधन पर पूर्व महापौर अनिल भोसले उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उनके जनाजे में शरीक हुए, वही नगर पालिक निगम बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष मनोज तारवाला इंदौर प्रवास पर होने के कारण उन्होंने मोबाइल के माध्यम से दिवंगत परिवार के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया के माध्यम से भी वाल्मीकि संगठन, बुरहानपुर की आवाज सहित बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, और समाजसेवियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वाल्मीकि संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि उनके समाज की मालिकाना हक लड़ाई में स्वर्गीय श्री रईस अंसारी का बड़ा सहयोग रहा है। वह कई बार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल गए, ताकि "वाल्मिकी संगठन" के लंबित पड़े कार्य को गति मिल सके। वाल्मीकि संगठन के प्रमुख उमेश जंगाले ने कहा कि उनके इस बडे सहयोग को संगठन कभी भुल नहीं पाएंगा। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देवें। वही बुरहानपुर की आवाज, सेवालय हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, गुजराती समाज मार्केट, बुरहानपुर के संचालक डॉक्टर पीके जसवाल, समाज सेविका रजनी गट्टानी, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र जैन, पत्रकार धीरज नवानी एवं पत्रिका बुरहानपुर आदि की ओर से स्वर्गीय रईस अंसारी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी सेवाओं का स्मरण किया गया है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...