मंगलवार, 8 सितंबर 2020

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर की कार्यकारिणी का हुआ गठन


बुरहानपुर - जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कार्यभार सौपते हुए बताया की वर्ष 2020 – 21 की कार्यकारिणी के अंतर्गत वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर , उपाध्यक्ष डॉ. हर्ष वर्मा , उपाध्यक्ष डॉ. फोजिया सोडावाला, प्रशासन संचालक श्रीमती शोभा चौधरी , वित्त संचालक मेहुल जैन , संचालक मंडल में श्रीमान रामधारी मित्तल , नरेश सुखवानी ,हरिओम अग्रवाल , डॉ. अशोक गुप्ता, रजनी गट्टानी , मनोरमा शर्मा , मीना चौहान , इन्द्रजीत कौर बिंद्रा , डॉ. रोहिणी पाटीदार , मेघा चौधरी को कार्यकारिणी में मनोनीत किया गया है l इसी कड़ी में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर 2020 – 21 के सदस्य श्रीमान सुरेश भाई श्रॉफ , विरेन्द्र हथिवाला , नीता बुग्गिवाला , कैलाश अग्रवाल ,जतनलाल जैन सेठिया , विजय जैन सेठिया , पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जैन ,अताउल्ला खान , पंकज नाटानि , सत्यनारायण शर्मा , मनोज तीर्थानि , के साथ नये सदस्यों के अंतर्गत श्रीमती हिमांता दलाल , श्रीमती इशरत सिद्दीकी एवं सुनील शाह ने भी जायंट्स ग्रुप में सदस्यता ग्रहण की l उपरोक्त निर्णय सर्व सहमती से नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर के निवास स्थान पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था की बैठक में लिया गया l साथ ही यह भी निर्णय लिया गया आगामी 10 सितम्बर को बहादरपुर रोड स्थित राधास्वामी सत्संग के सामने श्री रविन्द्र गुप्ता के पेट्रोल पम्प पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम माननीय न्यायलय से हुई वार्ता नुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर , जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर , जनजाग्रति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः 10 बजे वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जायेगा l मीटिंग के अवसर पर महेंद्र जैन , सरोज ठाकुर , शोभा चौधरी , मेहुल जैन म रजनी गट्टानी , अताउल्ला खान , नंदकिशोर जांगडे , सुनील शाह , गनपतदास चौधरी उपस्थित थे l


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...