बुधवार, 16 सितंबर 2020

युवाओं ने किया रक्तदान, जरूरतमंद लोगों की करेंगे मदद* *भाजपा के सेवा सप्ताह के तहत जिला अस्पताल में आयोजित हुआ युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर


 बुरहानपुर(मेह लका अंसारी) भाजपा के सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को जिला अस्पताल में भाजपा युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर युवा भाजपा नेता गजेंद्र पाटील के मार्गदर्शन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। अब यह रक्त जरूरतमंदों को आवश्यकता के समय मुहैया कराया जागएा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकम की शुरुआत की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान होता है। रक्त की आवश्यकता होने पर लोग जगह जगह भटकते हैं। हम अंदाजा नहीं लगा सकते कि जब रक्त नहीं मिलता तो व्यक्ति के मन की स्थिति क्या होती है। अगर यह आसानी से मिल जाए तो लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए युवाओं को आगे आकर रक्तदान की पहल करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। हर दिन अलग-अलग सेवा कार्य किए जा रहे हैं। पहले दिन 14 सितम्बर को गांधी चौक से क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने सफाई अभियान के साथ सेवा सप्ताह की शुरुआत की थी। रक्तदान शिविर प्रभारी गजेन्द्र पाटील ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। पाटिल ने कहा रक्तदान करके हम किसी को नया जीवनदान दे सकते है। रक्तदान करिए, अच्छा लगता है। हमारा एक कदम दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है। पाटिल ने बताया आगे भी युवा मोर्चा द्वारा जरुरतमंदों के लिए सेवा कार्य किए जाएंगे। पूर्व महापौर अनिल भोसले ने कहा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। ये उनका 70 वां जन्मदिन है। इसलिए 20 मण्डल से 7-7 लोगों ने रक्तदान किया। नरेंद्र मोदी ने पूरा जीवन लोगों की सेवा में लगा दिया। इसलिये उनका जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। गरीबों के इलाज के किये आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी। इस कार्ड से 5 लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क करवा सकते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप श्राफ, पूर्व महापौर अनिल भोसले, शाहपुर मण्डल अध्यक्ष विक्रम चौहान, संदीप मुंशी, गजेन्द्र पाटिल, मनोज महाजन, भरत मराठे, नितेश दलाल, कमल बोयत, राम निकम, दीपक चौधरी, विनोद पाटिल, महेश सोनवणे, अताउल्लाह खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...