मंगलवार, 27 अक्तूबर 2020

राजनीति शास्त्र की कला सिखाने वाले सेवानिवृत्त प्रोफेसर एक्यू शेख का निधन

   

बुरहानपुर(मेहलका   अंसारी) सैफी गोल्डन जुबली कादरिया कॉलेज, शाही किला बुरहानपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर अब्दुल कयूम शेख का मंगल की रात्रि में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मरहूम शेख मूल रूप से मध्य प्रदेश के सेंधवा के निवासी थे। सन 1977 में उनकी नियुक्ति सैफी गोल्डन जुबली कार्यकाल में हुई थी और वह अपने प्यारे प्यारे शागिर्दों को राजनीति शास्त्र पढ़ा कर उसकी बारीकियों और कला से अवगत कराते थे।


 उन्होंने लगभग 37 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद 2013- 14  में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी का लगभग 7 माह पूर्व निधन हुआ था। उनके दो लड़के और दो लड़कियां हैं। एक लड़का रेहान शेख सैफी गोल्डन जुबली कादरिया कॉलेज में नियोजित हो कर अध्यापन कार्य कराते हैं। जनाजे की नमाज मस्जिद ख्वाजा संदल, शनवारा, बुरहानपुर के इमाम हाफिज इकबाल साहब ने अदा कराई। प्रोफेसर शेख़ को दाई अंगा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...