शनिवार, 7 नवंबर 2020

भोलाना को आदर्श ग्राम बनाने के लिए कराए जाएंगे विकास के काम* - भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने किया गाँव का दौरा


बुरहानपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने ग्राम भोलाना का दौरा किया। भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम भोलाना को विकास कार्य की दृष्टि से आदर्श ग्राम बनाने के लिए गोद लिया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके प्रयासों से लगाए गए स्ट्रीट लाईट का निरीक्षण भी किया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा नेता भूषण पाठक, निलेश हनमतखेडेकर, तुषार हनमतखेडेकर, तुकाराम गोयकर, देवसिंग बारेला, लखन धर्मा, सचिन गाढ़े, विनायक सहगल, सावलीराम यादव, बुधा, पाण्डु, साधु, सीधा गोपा, लालसिंग बारेला, गोरेलाल गुमान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणजन की समस्याएं जानी।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...