गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

अटल जी के जन्मदिन पर आज भाजपा मनाएगी सुशासन दिवस* - बुरहानपुर और खकनार में आयोजित होंगे कार्यक्रम


बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सुशासन दिवस पर जिले के बुरहानपुर व खकनार विकास खंडों में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें बड़ी संख्या में किसान व आमजन भाग लेंगे। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।


भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि इस दिन प्रधानमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक पर देशभर के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे। पार्टी की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, राजू भाई शिवहरे, खकनार जनपद अध्यक्ष निर्मला जावरकर खकनार विकासखंड में ओर बुरहानपुर जनपद अध्यक्ष किशोर पाटिल, उपाध्यक्ष अशोक महाजन, योगेश महाजन, बुरहानपुर विकासखंड में कार्यक्रम की व्यवस्था देखेंगे।

*अटल जी के योगदान से कराएंगे अवगत*

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि सुशासन दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं, पार्टी पदाधिकारियों को अटल जी का देश के प्रति दिए गए योगदान से अवगत कराया जाएगा। श्री लधवे ने कहा कि जिला भाजपा कार्यालय पर दोपहर 2 बजे सुशासन दिवस मनाया जायेंगा। इन दिनों पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग भी जगह जगह आयोजित हो रहा है। जहां कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

..............

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...