रविवार, 20 दिसंबर 2020

मंडी में किसानो को को मिलेगी सर्वसुविधा, विश्राम गृह के जीर्णोद्धार कार्यो का कृषि मंत्री ने किया लोकार्पण


खिरकिया। किसानो की सुविधा और विश्राम व्यवस्था के लिए स्थानीय कृषि उपज मंडी स्थित कृषक विश्राम गृह मंे कराए गए जीर्णोद्धार कार्य को शनिवार को कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा लोकार्पण किया गया। कृषक गृह में किसानो को विश्राम के लिए सर्व सुविधा मिलेगी। कृषि मंत्री के निर्देश पर विश्राम गृह मंे जीर्णोद्धार कार्य कराते हुए व्यवस्था जुटायी गई। किसानो को जानकारी आदि के लिए एलईडी टीवी भी लगायी गई है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, जपं अध्यक्ष जगदीश सोलंकी भी मंचासीन रहे।


 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानो की समस्याओ के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। खरीफ की फसल खराब होने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा वन क्लिक पर क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया। मंडी में आने वाले किसानो को सुविधाऐं मिलेगी। किसान विश्रागृह में विश्राम कर सकेंगे। उन्हे इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नही है। उन्होने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में सत्ता परिवर्तन हुआ है। जिससे व्यवस्था परिवर्तन हुआ है। कांग्रेस भ्रष्टाचार करती थी, लेकिन भाजपा ने उस भ्रष्टाचार मिटाया है। स्वामित्व योजना से अब गांव के ग्रामीणो को मालिकाना हक मिलेगा। जिसके लिए हरदा एक पायलट जिला है। अब ग्रामीणो को बैंक से ऋण मिल सकेगा। जिससे उनके कई कार्य हो सकेंगे।  

इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, मंडी सचिव आरपीएस नैन सहित भाजपा कार्यकर्ता, किसान व मंडी स्टाफ मौजूद रहा।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...