शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

अटल जी जैसे महानायक बार बार पैदा नहीं होते हैं- सांसद* - अटल जी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित


बुरहानपुर। अटलजी की महानता के अनेक किस्से हैं। उनके ऐतिहासिक भाषण आज भी मेरे कानों में गूंजते हैं। जब 13 दिन की सरकार गिरी थी। तब भी उन्होंने ऐतिहासिक भाषण दिया था। लोगों ने सुझाव दिए थे कि आप आदेश तो करो सरकार बच जाएगी। उन्होंने कहा सरकार गिर रही है तो गिरने दो हम फिर जनादेश लेकर आएंगे, लेकिन लोकतांत्रित तरीके से आएंगे। फिर चुनाव हुए और अटल जी प्रधानमंत्री बने।


यह बात सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि अटलजी की खूबी थी सबको साथ लेकर चलने की। बहुत ही खूबसूरती के साथ सरकार चलाकर दिखाई। जबकि अलग अलग मिजाज, विचारधारा के लोग थे। उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उनकी प्रेरणा आज हमारे पीएम नरेंद्र मोदी को मिलती है। आज भी उन्होने अपने भाषण में उल्लेख किया कि हम अटल जी के बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। अस्थि कलश यहां लाए थे। हम उनकी स्मृति स्थल बनाएंगे। नगर निगम गार्डन का चयन किया गया है। पहले किसी को पता ही नहीं था कि नगर निगम में अस्थि कलश रखा कहा हैं। तब पता लगा कि यह साधारण चीज नहीं है। अटल जी की तरह इस कलश का जीवन भी आसान नहीं है। पहले सतियारा घाट पर भी स्मृति स्थल बनाने की बात चली थी। विधिवत उसका शुभारंभ कराएंगे। 

*पूर्व मंत्री ने की भाजपा जिलाध्यक्ष के कामों की तारीफ*

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि अटलजी की अस्थियों को संजोया जाएगा। पहले किसी को पता ही नहीं था कि नगर निगम में अस्थि कलश रखा कहा हैं। तब पता लगा कि यह साधारण चीज नहीं है। अटल जी की तरह इस कलश का जीवन भी आसान नहीं है। पहले सतियारा घाट पर भी स्मृति स्थल बनाने की बात चली थी। विधिवत उसका शुभारंभ कराएंगे। विधायक निधि से भी काम करने के प्रयास किए थे। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के कामों की तारीफ की। अपनी जिम्मेदारी का रोल अदा किया। मनोज लधवे और मनोज तारवाला अगर इसका बीडा नहीं उठाते तो नहीं होता। विधि सम्मत तरीके से काम हुआ है। कलश की स्थापना की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां सुंदर घास भी लगाएं। अटल जी की काफी अच्छी अच्छी कविताएं हैं। एक कविता घास पर भी है। 

*कार्यालय का नाम होगा अटल कुंज -लधवे*

आज सम्पूर्ण देश में स्व अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप मनाया जा रहा हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने अटलजी की कविता "भरी दुपहरी मे अंधियारा...  आओ फिर से दिया जलाए" से अपना उद्बोधन प्रारम्भ किया। उन्होंने आगे कहा कि अटलजी ने जनसंघ से लेकर भाजपा के अस्तित्व मे आने बाद से अपने खून पसीने से सींच कर बढ़ाया हैं। जिला कार्यालय के सामने अटलजी के स्मृति स्थल निर्माण की जानकारी देते हुए कहा आज सारे कार्यक्रम होने थे, लेकिन प्रदेश के मुखिया श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्माजी व्यस्त होने के कारण समाधि के अनावरण के लिए समय नही दे पाने के कारण आगामी दिनों मे यहाँ भव्य कार्यक्रम होगा।   जिलाध्यक्ष मनोजजी लधवे ने जिला कार्यालय का नाम अटल कुंज रखने की उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं से अनुमति लेकर जिला भाजपा कार्यालय का नामकरण किया। साथ कार्यलय के विस्तार की भी बात कही।

इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, अतुल पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, मनोज तारवाला, अरुण शेंडे, जगदीश कपूर, नपा अध्यक्ष राजेश चौहान, किशोर पाटिल, अशोक महाजन, रमेश पाटीदार, बलराज नवानी, जयश्री पाटिल, मनोज माने सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विपुल कानगो ने किया।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...