शनिवार, 2 जनवरी 2021

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया मंडल अध्यक्ष का जन्मदिन


खिरकिया। भारतीय जनता  पार्टी के खिरकियां मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत का जन्म दिवस भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया।  छीपाबड़ में राजेंद्र मीणा के प्रतिष्ठान कृष्णा बिल्डिंग मटेरियल पर जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया इस दौरान मंडल अध्यक्ष का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। 


भाजपा के युवा मंडल अध्यक्ष के तौर पर पहचाने जाने वाले ग्राम लोधियाखेड़ी से आने वाले रामनारायण गोलू राजपूत छोटे से गांव से निकलकर आज समूचे मंडल के अध्यक्ष है भाजपा के सक्रिय और कट्टर समर्थक के तौर पर बरसों से ग्रामों में कार्य करते रहें जिसके बाद पार्टी ने उन पर भरोसा दिखाते हुए मंडल अध्यक्ष बनाया जिसमें वे खरे भी उतरे हैं। मंडल अध्यक्ष  गोलू राजपूत प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा के करीबी माने जाते हैं वर्तमान में उनकी सक्रियता से भाजपा में विशेषकर युवाओं में अच्छी पकड़ है कर्तव्यनिष्ठ  छवि के चलते उन्हें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पसंद किया जाता है। जिसके चलते लोगों के चहेते मंडल अध्यक्ष बने हुए हैं। जन्म दिवस के अवसर परपूनम चंद गुप्ता राजेंद्र मीणा विजयंत गोर विनय राजपूत राजेश मीणा राजदीप शर्मा छोटू ठाकुर संजू नामदेव गोविंद राठौड़   आनंद गौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...