मंगलवार, 12 जनवरी 2021

महिला सम्मान अभियान को लेकर महिलाओ को दिलायी शपथ


खिरकिया। महिला सम्मान अभियान को लेकर थाना छीपाबड़ परिसर में कलेक्टर के निर्देशानुसार में महिला जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थाना छीपाबड़ में टीआई ज्ञानू जायसवाल, परियोजना अधिकारी वंदनवाला सिंह, सुपरवाईजर सरिता सरियाम द्वारा महिलाओ एवं रेवा सखी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को दी गई।


जिसमें बताया कि 11 जनवरी से 26 जनवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें महिलाओ एवं बच्चो को जागरूक करना है। जिसमें समाज में महिलाओ की भागीदारी, उनके अधिकार के बारे में बताना और कुछ कहो कुछ करो का प्रचार प्रसार करना, मेरा मोहल्ला मेरा गांव मेरा प्रदेश के तहत सभी वर्गो का जागरूक करना, महिलाओ को मानसिक प्रताड़ना के बारे में बताना, धारा 354 के लिए जागरूक करना, पीछा करने वाले, ताक झांक करने, क्षति पहुंचाने वाले के बारे में जानकारी दी गई। सहित पास्को एक्ट, सायबर क्राईम, रीयल हीरो के बारे में बताया। ऐसे व्यक्ति जो गलत बातो का विरोध करने वाले एवं महिलाओ के प्रति होने वाले अपराधो को रोकने में उसकी मदद करने वाले को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान के तहत पोस्टर आदि आंगनवाड़ी, स्कूल, बस, रेल्वे स्टेशन आदि पर लगाए जाऐंगे। इसके साथ महिला डेस्क एवं वन स्टाप सेंटर हरदा की जानकारी दी। थाना छीपाबड़ में महिलाओ के सम्मान के अंतर्गत शपथ दिलायी गई।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...