मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल वीमेन ब्रेकफास्ट (जीडब्ल्यूबी-2021) को पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मुख्य अतिथि के रूप में किया संबोधित*


बुरहानपुर। आई.यू.पी.ए.सी.एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ केमेस्ट्री टीचर्स (ज्प्थ्त्) मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आई.पी.एस. एकडेमी के रसायन शास्त्र विभाग इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च में ग्लोबल वीमेन ब्रेकफास्ट (जीडब्ल्यूबी-2021) का आयोजन 9 फरवरी को हुआ। इस इवेंट में एम्पोवेरिंग डाइवर्सिटी इन साइंस विषय पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की मुख्य अतिथि में हुआ।


 

श्रीमती चिटनिस ने सेमिनार में कार्य स्थल पर लैगिंक समानता विषय पर अपने विचार रखें। उन्होंने कार्य स्थल पर जेंडर ईक्वेलिटी समझाते हुए कहा कि महिला और पुरुष एक-दूसरे के पूरक बनकर आगे बढ़ना चाहिए। महिलाओं को उनकी कार्यक्षमता, नि:स्वार्थ सेवा, अनुशासन से समानता को कार्य स्थान पर कमांड कर आगे उन्नती करना चाहिए। 

मुख्य वक्ता पुर्तगाल की रसायन शास्त्र  विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सोनिया  एलेग्जेंडरा कोरिआ करेबिनेरिओ राही जिन्होंने गोल्ड नॅनो पार्टिकल पर लेक्चर प्रस्तुत किया। पर्यावरण प्रदूषण को प्रभावि ढंग से रोकने में प्लॅटिनम पार्टिकल की अपेक्षा कार्बन मोनो आक्साइड को  ओक्सीकरत करने में गोल्ड नैनो पार्टिकल ज्यादा प्रभावशाली है। गोल्ड बल्क अवस्था में अक्रिय है जबकि नैनो स्टेट में हाइली एकटीव। वेबिनार के लिए भारत सहित विभिन्न देशों नाइजीरिया, केन्या, इंडोनेशिया, टेक्सास अमेरिका एवं पुर्तगाल आदि के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 


ग्लोबल वीमेन ब्रेकफास्ट का मुख्य उद्देश्य विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं एवं पुरुषों की समान सहभागिता को बढ़ावा देना है। 

ये इवेंट विश्व स्तर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भारत में इंडियन एसोसिएशन ऑफ केमेस्ट्री टीचर्स (टीएलएफआर) मुंबई, के द्वारा इस  इवेंट को प्रमोट किया जा रहा है।

इस वेबिनार के सफल आयोजन के लिए आर्किटेक्ट अचल चौधरी, प्रेजिडेंट आई पी एस ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स प्राचार्य डॉ. प्रेमलता गुप्ता ने शुभकामनाएं प्रेषित की। आभार कार्यक्रम की संयोजक डॉ.प्रतिभा शर्मा एवं डॉ विजेंद्र ने माना।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...